फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा-जलेसर बस यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पर रंगदारी का आरोप, बस मालिकों ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत

आगरा-जलेसर बस यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पर बस मालिकों से हर माह 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगने, विरोध करने पर मारपीट करने और झूठे मुकदमे दर्ज कराने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित बस मालिकों ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बस मालिकों का कहना है कि वर्ष 2018 से 2022 के बीच धर्मेंद्र चौहान उर्फ गुड्डा आगरा–जलेसर बस यूनियन के अध्यक्ष रहे। आरोप है कि उन्होंने रामबाग चौराहे से जलेसर तक बस संचालन के एवज में प्रत्येक बस से 10 हजार रुपये प्रतिमाह की अवैध वसूली की मांग की। रकम देने से इनकार करने पर रामबाग चौराहे पर बस मालिकों के साथ मारपीट की गई और उनके खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कराई जाने लगीं। बस मालिकों का यह भी आरोप है कि वर्तमान अध्यक्ष अमित भारद्वाज द्वारा वसूली का विरोध किए जाने पर उनके खिलाफ भी फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की साजिश भी रची गई है। वर्तमान अध्यक्ष अमित भारद्वाज का कहना है कि उन्होंने बस मालिकों से की जा रही जबरन वसूली का विरोध किया, जिससे नाराज होकर पूर्व अध्यक्ष उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। इससे बस मालिकों में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार मानसिक तनाव में हैं। बस मालिकों ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाते हुए शिकायत की है। पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान का कहना है कि सभी आरोप निराधार है। उल्टा वह अमित भरद्वाज से पीड़ित है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें