आगरा के थाना लोहामंडी पुलिस ने अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनसे 2 करोड़ की कीमत की लगभग 11 गाड़ियां बरामद की गई हैं। आरोपियों के निशाने पर लग्जरी गाड़ियां रहती थी। पहले रेकी करते थे। हाईटेक लॉक को आसानी से तोड़ देते थे। पूर्व में एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में गर्लफ्रेंड छोड़कर भागे आरोपी अभिषेक को नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस उसकी तलाश मेंलगी हुई है। इन गाड़ियों को 2 से 10 लाख रुपए में बेच दिया करते थे।