आगरा क्लब के सदस्य और शहर भर के 150 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं विशिष्ट अतिथि रोहिन हेमदेव ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन। पहले दिन स्विमिंग प्रतियोगिता में नन्हे तैराकों ने पानी में बिखेरा अपनी रफ्तार का जलवा। जिलाधिकारी मनीष बंसल जी ने बताया कि क्लब आगरा में बहुत अच्छा काम कर रहा है। ऐसी प्रतियोगिता क्लब में होना जरूरी है ताकि आगरा शहर के बच्चों की प्रतिभा निखरे। और यह आर क्लब बच्चों को खेलने का एक प्लेटफॉर्म प्रदान कर रहा है जो कि खेल को बढ़ावा देने के लिए काफी जरूरी है