फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: त्योहार पर मिलावटखोर सक्रिय, राजस्थान से आ रहा 13.20 क्विंटल मिलावटी खोआ कराया नष्ट

अरुन पाराशर Updated Sun, 22 Feb 2026 04:57 PM IST

खाद्य विभाग ने फतेहाबाद रोड से शनिवार सुबह 13.20 क्विंटल मिलावटी खोआ पकड़ा। राजस्थान से होली पर खपाने के लिए लाया जा रहा था। मौके पर ही मोबाइल लैब में जांच कराने पर खोआ में रिफाइंड पाया गया। उसे नष्ट करा दिया गया। विशेष लैब में जांच कराने के लिए दो नमूने भी लिए गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि राजस्थान से बड़े पैमाने पर मिलावटी खोआ आगरा में खपाने के लिए लाया जा रहा है। इस पर 12 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को रात में फतेहाबाद रोड पर मुस्तैद कर दिया। सुबह करीब 8 बजे यूपी 83डीटी1441 नंबर की पिकअप आती दिखाई दी। उसे रोका तो उसमें खोआ से भरी 22 डलिया रखी थीं। प्रत्येक डलिया का वजन 60 किलो था और कुल वजन 13.20 क्विंटल मिला। पूछताछ में राजाखेड़ा निवासी वाहन चालक नारायण सिंह ने बताया कि खोआ का मालिक राजन सिंह निवासी डांडोली राजाखेड़ा राजस्थान है। उसे बालूगंज खोआ मंडी जाना था। मौके पर मोबाइल लैब बुलाकर जांच कराई गई तो उसमें वसा की मात्रा नहीं मिली। दूध से क्रीम निकालने के बाद खोआ बनाया गया और चिकनाई के लिए रिफाइंड मिलाया गया। सेहत के लिए असुरक्षित पाते हुए उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें