फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आईएसबीटी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा...मेटाडोर ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, बुजुर्ग की माैत

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ। एक्टिवा सवार को मेटाडोर ने टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। एक्टिवा सवार बुजुर्ग अपनी नातिनी के साथ हाईवे पर आईएसबीटी की ओर आ रहे थे। आईएसबीटी फ्लाईओवर पर उन्हें मेटाडोर ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की माैके पर ही माैत हो गई। हादसे से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। घटना के बाद मेटाडोर चालक भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें