उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा गया। इसमें उन्होंने ओलंपिक में वजन को लेकर बाहर की गई रेसलर विनेश फोगाट के साथ राजनीति होने की बात कही। कहा कि हमारी स्टार खिलाड़ी विनेश फोगाट अपना शानदार खेल खेलते हुए कुश्ती के फाइनल मैच में पहुंच चुकी थीं। अचानक से खबर आई कि उन्हें मैच से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उनका इस प्रकार से मैच अयोग्य घोषित होना उनके खिलाफ गहरी साजिश प्रतीत होती है।