ताजनगरी आगरा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में शुरू हो गया। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा। व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन भी किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने बताया कि विभिन्न व्यापार में आ रही विभागीय भ्रष्टाचार, जीएसटी विसंगतियां समेत अन्य परेशानियों पर मंथन कर श्वेत पत्र बनाएंगे, जिसको केंद्र और राज्य सरकार को सुधार और समाधान के लिए भेजेंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा।