फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा में दोस्त के साथ उसकी बहन की ससुराल गया युवक तालाब में डूबा

उत्तर प्रदेश के आगरा में दोस्त के साथ उसकी बहन की ससुराल गया युवक तालाब में डूब गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव की है। गांव निवासी राजू बघेल (19) की गांव के ही टिल्लू सविता से दोस्ती थी। दोनों बुधवार की शाम करीब पांच बजे टिल्लू की बहन पूनम की ससुराल सिकंदरपुर गए थे। रात करीब 8.30 बजे राजू वहां से वापस घर के लिए निकला। अंधेरे में रास्ता भटकने से तालाब की ओर चला गया। तालाब में गिरने से पानी में डूब गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें