आगरा के सेवला और सैंया क्षैत्र के विभिन्न गांवों से गाजे बाजे के साथ गुलाल उड़ाते हुए मां के भक्तगण देवी प्रतिमाओं को लेकर राजस्थान सीमा स्थित पार्वती नदी पर लाए। पुलिस की अभिरक्षा में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पुलिस बार-बार गहरे पानी में न घुसने की सलाह देती रही। क्योंकि नदी में बाढ़ आने से गहरी खाई हो चुकी है।