उत्तर प्रदेश के आगरा में साकार हरि उर्फ भोले बाबा का घर है। अमर उजाला उनके घर पहुंचा। पड़ोंसियों से बातचीत की। वीडियो में आगे देखें कि साकार हरि के पड़ोसी बाबा के बारे में क्या कहते हैं। बताते चलें कि हाथरस में सत्संग के समापन पर मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई। इस सत्संग में प्रवचन देने साकार हरि उर्फ सूरजपाल पहुंचे थे। घटना के बाद से लोग साकार हरि के बारे में चर्चा कर रहे हैं। उनके बारे में जानना चाहते हैं। इसी क्रम में अमर उजाला ने उनके पड़ोसियों से बात की।