फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा में सड़क पर सो रहे कुत्ते पर चढ़ाई कार, तड़प कर मरा

उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क पर सोते कुत्ते को कार से रौंद दिया गया। कुत्ते तड़प-तड़प कर मर गया। रविवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ। जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। कार चालक की तलाश की जा रही है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित निखिल पैराडाइज की है। घटना शनिवार सुबह 9:55 बजे की है। वायरल सीसीटीवी फुटेज 1 मिनट 27 सेकंड का है। इसमें नजर आया कि निखिल पैराडाइज के पास एक कुत्ता सड़क पर सो गया। कॉलोनी में एक घर के आगे खड़ी कार को चालक ने बैक किया। इसके बाद आगे की तरफ ले गया। कुत्ते पर आगे और पीछे के पहिये चढ़ाता हुआ निकल गया। कुत्ते को रौंदने के बाद चालक कुछ सेकंड के लिए रुका। बाद में चला गया। कुत्ता काफी देर तक तड़पा और मर गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें