फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार... पत्नी ने डीसीपी ऑफिस के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 03:02 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय के बाहर बुधवार दोपहर को एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। ज्वलनशील केमिकल की बोतल को छीन लिया। महिला मारपीट के मामले में पति की गिरफ्तारी से परेशान थी। घटना दोपहर 1:30 बजे की है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सदर क्षेत्र के रहने वाले सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर पड़ोसी ने मारपीट का आरोप लगाया था। शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। पुलिस के पकड़ऩे पर पत्नी तुलसा देवी आई थी। वह एक बोतल में ज्वलनशील केमिकल लाई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें