उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के कार्यकर्ताओं ने सोनाक्षी सिन्हा और इकबाल की शादी का विरोध किया। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के पोस्टर जलाकर विरोध जताया। साथ ही नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पूरी तरह लव जिहाद का मामला है। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म और विज्ञापन प्रोडक्ट्स के बहिष्कार का ऐलान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय शर्मा, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू बघेल, प्रदेश अध्यक्ष सेवक लोहिया, प्रदेश संगठन मंत्री ओम पाराशर,प्रदेश गोरक्षा प्रमुख अरुण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।