उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की शाम एक फ्लैट में आग लग गई। आग की लपटें देख क्षेत्र में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के फ्लैट खाली करके लोग सड़कों पर निकल आए। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया, फ्लैट में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 में स्थित आरडी काम्प्लेक्स की है।