उत्तर प्रदेश के आगरा में कांग्रेसी अनुराग ठाकुर का पुतला दहन करने को निकले थे। वह अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी की जाति पूछने को लेकर आक्रोशित थे। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। वह आगे बढ़ रहे थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया। महानगर कांग्रेस कमेटी ने राजा मंडी साईं मंदिर के पास पुतला दहन का कायर्क्रम रखा था। पुलिस ने पुतला छीन लिया।