उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क पर भरा नालियों का गंदा पानी लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है। यहां बाइक सवार गिर रहे हैं। वहीं ई-रिक्शा पलट रहे हैं। बुधवार को सवारियों भरा ई-रिक्शा पलट गया। गनीमत रही कि किसी को गहरी चोट नहीं लगी। हादसा ग्वालियर रोड रोहता बाग पर हुआ।