फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा के फतेहपुर सीकरी में जी-20 देशों के 150 छात्र-छात्राओं ने निहारे स्मारक

उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने जी-20 देशों के 150 छात्र-छात्रा पहुंचे। दरअसल, जी-20 देशों के छात्र-छात्राओं के लिए 23 नवंबर 2023 को दिल्ली के इंडिया गेट पर एक क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नेवी द्वारा किया जा रहा है। वह इसमें भाग लेने के लिए आए हुए हैं। एक दिन पहले बुधवार को करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं फतेहपुर सीकरी पहुंचे। यहां मुगलिया स्मारकों का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं के दल को पुरातत्व विभाग द्वारा जलपान कराया गया। इसके बाद दीवान-ए-आम प्रवेश द्वार से प्रवेश दिया गया। उन्होंने दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, अनूप तालाब, पंचमहल, तुर्की सुल्तान, ख्वाब गाह, जोधा बाई पैलेस देखा। इसके उपरांत उन्होंने हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह व बुलंद दरवाजा का अवलोकन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें