शिविर में 62 लोगों ने किया रक्तदान आगरा। खाटू श्याम जी ग्लोबल सोसाइटी की ओर से खाटू श्याम मंदिर परिसर में लगे शिविर में 62 युवाओं ने रक्तदान किया। 103 लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच हुई। सोसाइटी अध्यक्ष रजत सिंघल ने बताया कि रक्त की इन यूनिटों से जरूरतमंद मरीजों का उपचार होगा। शिविर में उमंग अग्रवाल, यश सिंघल, अनमोल अग्रवाल, मोहक अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, दुर्गा सिंघल, तनिष्क अग्रवाल, शगुन गोयल, श्रेया अग्रवाल आदि का योगदान रहा।