एसएन मेडिकल कॉलेज के 51 चिकित्सक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर चले गए हैं। 15 जुलाई तक अवकाश पर रहेंगे। इससे चिकित्सकीय सुविधाएं प्रभावित होंगी। मरीजों की परेशानी भी होगी। राहत की बात है कि अवकाश पर गए 62 डॉक्टर कार्य पर लौट आए हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन के 51 चिकित्सकों में 20 क्लीनिक और 31 नॉन क्लीनिकल हैं। बीते 15 जून को अवकाश पर गए 62 चिकित्सकों का अवकाश समाप्त हो गया है, उन्होंने चिकित्सकीय कार्य संभाल लिया है। अवकाश पर गए चिकित्सकों के स्थान पर इनकी जिम्मेदारी दी गई है। अन्य चिकित्सकों की भी रोस्टर से ऑपरेशन थिएटर और ओपीडी में ड्यूटी लगा दी है।