फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा जेल से 38 बांग्लादेशी नागरिकों का डिपोर्टेशन, कड़ी सुरक्षा में पश्चिम बंगाल रवाना

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Jan 2026 02:51 PM IST

आगरा जिला जेल से 38 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आगरा पुलिस की कस्टडी में सभी बांग्लादेशी नागरिकों को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया। वहां इन्हें बीएसएफ और आईबी के सुपुर्द किया जाएगा, जिसके बाद 13 जनवरी को बीएसएफ द्वारा इन्हें सीमा पार कर बांग्लादेश भेजा जाएगा। सभी नागरिक थाना सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में अवैध बस्ती बनाकर रह रहे थे। फरवरी 2022 में मामले का खुलासा हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में घुसपैठ सामने आई थी। जांच में पता चला कि ये लोग चोरी-छिपे सीमा पार कर आगरा पहुंचे और कबाड़ का काम कर रहे थे। विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर में तीन साल की सजा पूरी करने के बाद अब इन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है। मामले में आठ नाबालिग भी शामिल थे। इनमें 15 पुरुष,12 महिलाएं और आठ बच्चे शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें