आगरा। दिव्यांग सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रमणरेती आश्रम में लगे शिविर में 24 बधिर मरीजों को सुनने की मशीन निशुल्क मिली। इससे उनकी जिंदगी आसान हो जाएगी। मीडिया समन्वयक डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि शीला देवी गोपाल दास सर्राफ की स्मृति में लगे शिविर में 40 लोगों के कानों की जांच हुई। पूर्व में लगे शिविरों में मिली चार मशीनों की मरम्मत भी की गई। कटे हाथ-पैरों वाले तीन दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंगों के लिए माप भी लिया गया है। संस्थापक डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में कासगंज, हाथरस, सादाबाद, कोसी, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, भरतपुर से मरीज आए। शिविर में डॉ. शिवम गुप्ता, जयपाल सिंह, प्रदीप कुमार, पूनम, कुलदीप शर्मा, ऋतिक, नारायण किशोर, अमित पाठक का योगदान रहा।