उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर की 11वें दिन हड़ताल जारी रही। ओपीडी बंद कराते हुए डॉक्टर में धरना दिया। इलाज न मिलने से मरीज परेशान होकर के लौट गए। एसएन मेडिकल कॉलेज रेजिडेंट संगठन के उपाध्यक्ष डॉ महिपाल यादव का कहना है कि महिला चिकित्सकों की सुरक्षा और केंद्रीय प्रोटेक्शन एक्ट लागू न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इमरजेंसी और आईसीयू सेवाएं संचालित हो रही हैं।