आगरा। आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र में लगे शिविर में हड्डी रोग के 10 मरीजों की जांच हुई। इसमें घुटने और मांसपेशियों में जकड़न की परेशानी मिली। तीन मरीजों के घुटने खराब मिले। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने मरीजों की जांच करते बचाव के बारे में जागरूक किया। फिजियोथेरेपी डॉ. अनिल कुशवाहा और दिव्या कुशवाहा ने मरीजों की फिजियोथेरेपी की। दो मरीजों को न्यूरोफिजीशियन डॉ. विनय अग्रवाल को दिखवाया। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि तीनों मरीजों के लागत मूल्य पर घुटने का ऑपरेशन होंगे। शिविर में अंशु जैन, रामनरेश यादव, कविता जैन , पूर्वा जैन, आशीष जैन ,ममता जैन आदि का योगदान रहा।