भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को फिरोजाबाद के जसराना में पहुंचे। यहां उन्होंने फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपद के भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और पंचायत चुनावों के लिए तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। बूथ स्तर तक संगठन की समीक्षा की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के किसानों को कृषि बिल को लेकर जो भी आपत्ति है उस पर चर्चा करें। किसानों के कल्याण, आय दोगुनी करने के लिए कृषि बिल में प्रावधान किया गया। किसानों को सरकार की कृषि नीति को समझना चाहिए। भाजपाध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन स्थल पर छोटे-छोटे बच्चों को नहीं लाना चाहिए। इन्हें घर भेज देना चाहिए।