फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: थाने के मालखाने के ताले तोड़कर 25 लाख रुपये चोरी, प्रभारी निरीक्षक सहित छह निलंबित

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 18 Oct 2021 01:47 AM IST

आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने के दरवाजे और बक्से के ताले तोड़कर 25 लाख रुपये की चोरी कर ली गई, लेकिन पुलिस वाले सोते रहे। रविवार सुबह हेड मोहर्रिर के आने पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोर ने पहले मालखाना के पिछले के गेट के पास लगी खिड़की खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। बक्से के ताले तोड़कर कैश चोरी कर ले गया। इस वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं इस घटना के बाद छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें