शौक बड़ी चीज है लेकिन कभी-कभी शौक लोगों को इस कदर पागल कर देती है कि लोग उसे पूरा करने के लिए जुर्म का रास्ता अपना लेते हैं। आगरा में बैंक मैनेजर के बेटे ने ऐसे ही अपने शौक पूरे करने के लिए लुटेरों का गैंग तैयार किया लेकिन पुलिस ने महज 15 दिनों में ही इस गैंग का पर्दाफाश कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। देखिए इन लुटेरों ने 15 दिन में क्या-क्या लूटा।