आगरा में रक्षाबंधन के दिन एक ऐसा कांड हो गया,जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां के थाना अछनेरा के गांव सिंगारपुर में दो बेटों ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया और इस पूरी वारदात में आरोपियों का साथ उनकी पत्नियों ने भी दिया। पुलिस ने फिलहाल माया नाम की इस महिला की हत्या को लेकर एक बेटे को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। वहीं माया के भाई ने भी इस पूरी वारदात के बारे में जानकारी दी।