फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में मुठभेड़: दो बच्चों को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Feb 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने शहर से दो बच्चों का अपहरण किया था। बच्चों को पहले ही सकुशल बरामद किया जा चुका है। मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी का नाम अभय जादौन है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फिरौती के लिए दोनों बच्चों का अपहरण किया था। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें