फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार पर बम-बम भोले का यहां भी गूंजा जयघोष

Mon, 17 Jul 2017 07:58 PM IST
मनीष शर्मा, अमर उजाला टीवी/ आगरा

सावन महीने के दूसरे सोमवार को आगरा में बल्केश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सोमवार के दिन छोटे बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग और महिलाओं ने मंदिर की परिक्रमा की। आपको बता दें कि सावन महीने के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास मेला भी लगता है। वहीं दिन में भीषण गर्मी के बावजूद भी भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखने को मिली और शाम होने के साथ ही हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। परिक्रमा के दौरान भक्तों के हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान रहा। आगरा में सोमवार से पहले रविवार रात से भक्तों ने परिक्रमा करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें