फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: आगरा में दिनदहाड़े लूट से सनसनी, नमकीन व्यापारी से 1.70 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार

Fri, 29 Oct 2021 10:05 PM IST
Abhishek Saxena वीडियो डेस्क, अमर उजाला, आगरा

आगरा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आवास विकास सेक्टर-16 में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक व्यापारी को लूट लिया। इस घटना से कॉलोनी के लोग दहशत में हैं। वहीं पुलिस के लिए ये घटना चुनौती बनी है। एसएसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली है। लूट के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-16 में पुनीत अग्रवाल नमकीन एजेंसी का काम करते हैं। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को मास्क लगाए दो युवक अचानक उनके यहां आए और गले पर लोहे की रॉड रख दी। व्यापारी रुपयों की पर्ची बना रहे थे। बदमाशों ने रुपयों से भरे बैग से 1.70 लाख रुपये निकाले और फरार हो गए। लूट की वारदात के बाद उन्होंने शोर-शराबा मचाया। इसके बाद आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और लूट की घटना से पुलिस को सूचित किया। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें