फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: परिवार ने किया इनकार तो प्रेमी युगल ने पुलिस से लगाई गुहार, शादी में बदला चार साल का प्यार

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 31 May 2022 06:27 PM IST

मैनपुरी के कस्बा कुसमरा में प्रेमी युगल की जिद के आगे आखिरकार परिजनों को झुकना पड़ गया। सोमवार को प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी रचा ली। मंदिर में हुई इस शादी में दोनों के परिजन भी आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। करीब एक सप्ताह पूर्व प्रेमी जोड़े ने पुलिस चौकी पर शादी कराने की गुहार भी लगाई थी। लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं। इस पर पुलिस ने उनके परिजनों को एक सप्ताह का समय दिया था। दोनों के परिजनों ने प्यार का रिश्ता मंजूर कर लिया। प्रेमी युगल एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। चार साल पहले शुरू हुई उनकी प्रेमी कहानी अंजाम तक पहुंची।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें