फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हाथरस दुष्कर्मः युवती की मौत के बाद आगरा में उबाल

Wed, 30 Sep 2020 01:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर ताजनगरी में भी गुस्सा दिखाई दिया। वीर वाल्मीकि सेना और बहुजन संगठन ने एमजी रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। हरीपर्वत चौराहा पर प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका गया। इस दौरान लगभग 20 मिनट तक ट्रैफिक जाम रहा। पुलिस ने गिरफ्तारी की चेतावनी देकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। दोपहर को 100 से ज्यादा लोग जुलूस की शक्ल में हरीपर्वत पहुंचे थे। इन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। प्रदर्शनकारियों ने तभी पुतला निकाला और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों में श्रीकांत चौहान, विष्णु, राजीव, संजीव, शिवेंद्र, राजवीर, हरीश, छोटू शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें