आगरा के जगदीशपुरा में कार सवार तीन युवकों ने दो रुपये के चक्कर में एक दिव्यांग बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शी की माने तो तीनों युवक शराब पीकर खोखा चलाने वाले बुजुर्ग के पास आए और उससे पानी के पाउच मांगे, लेकिन जब बुजुर्ग ने उनसे पाउच के दो रुपये देने को कहा, तो वो भड़क उठे और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई में बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।पुलिस ने मौके से दो युवकों को पकड़ा है, जबकि एक फरार हो गया। लेकिन वहीं मृतक के साले मुगदम के मुताबिक जिस दौरान मारपीट हो रही थी, उस दौरान चौराहे की तरफ दो सिपाही खड़े थे, जिन्होंने उसकी मदद तक नहीं की।