यूपी के आगरा में 8 बदमाशों ने घर में घुस कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूटपाट की।लता कुंज हेंडीक्राफ्ट फैक्ट्री मालिक सतेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी अपने घर में सो रहे थे तभी बदमाशों ने घर पर धाबा बोल दिया और उन्हें तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर 5 लाख रुपये के जेवरात लूट कर फरार हो गए।