सोमवार का दिन आगरा के पेट्रोल पंप पर हंगामे का रहा। एक पेट्रोल पंप पर सेल्समेन और ग्राहक के बीच 10 रुपये के सिक्के को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे और झाडू लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। वहीं दूसरी ओर कालिंदिविहार के पास एक पेट्रोल पंप पर एक अस्पताल संचालक को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक मामला रंजिश का है।