आगरा में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब यहां दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी में कुछ लोग घायल भी हुए। फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। बताया जा रहा है कि दो समुदायों के बीच दुकान में बननेवाले खाने को लेकर बहस हुई जिसके बाद मामला बढ़ गया।