फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव 2020: आगरा में दुल्हन ने विदाई से पहले किया मतदान, देखें वीडियो

Tue, 01 Dec 2020 04:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

विधान परिषद की आगरा स्नातक एवं शिक्षक खंड सीट निवार्चन (एमएलसी चुनाव) के लिए आगरा समेत 12 जिलों में मंगलवार को मतदान हुआ। आगरा में एक दुल्हन ने विदाई से पहले जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाया। उसने ससुराल जाने से पहले अपने परिवार के साथ मतदान किया। ताजगंज क्षेत्र में स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर विदा होने से पहले आगरा शिक्षक खंड के लिए दुल्हन अंजलि शादी के जोड़े में अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंची। मतदान करने के बाद अंजलि ने कहा कि उसने विदाई से पहले नागरिक का फर्ज निभाया है। हर मतदाता को मतदान जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें