फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के चलते गिर गए थे कई श्रद्धालु, देखें हादसे के दौरान का वीडियो

Sat, 20 Aug 2022 12:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

जन्माष्टमी पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे की वजह क्षमता से अधिक भीड़ बताई जा रही है। शुक्रवार रात को मंदिर परिसर में मंगला आरती के दौरान हजारों की तादाद में श्रद्धालु प्रवेश कर गए थे। भीड़ के दबाव में कई लोग गिर गए, जिससे अफरातफरी मच गई। दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकाला। कई श्रद्धालु बदहवास हालात में बाहर आए। घटना के दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को बाहर निकाल रहे हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें