आगरा में समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी बैठक के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान वो बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ताज पर राजनीति करना ठीक नहीं। इससे लाखों लोगों की रोजी रोटी जुड़ी हुई है। उन्होंन यूपी सड़कों को लेकर पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि एक्सप्रेस-वे जैसी सड़क वो नहीं बनवा सकते। क्योंकि उनके पास समय नहीं है।