फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो गैंग: बॉडी मसाज और स्पा सेंटर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, आगरा पुलिस ने सरगना किया गिरफ्तार

Sat, 21 Aug 2021 02:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

आगरा में स्पा सेंटर में बॉडी मसाज का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले हेलो गैंग के सरगना सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गैंग के पांच बदमाश भाग निकले। इनमें एक महिला भी शामिल थी। पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि करीब 14 माह से बॉडी मसाज और स्पा सेंटर के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर लोगों से खाते में पैसा डलवाते हैं। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल व दो सिम भी बरामद किया है। सुनील के साथ उसके पांच साथी भी थे, जो पुलिस को देखते ही भाग निकले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें