फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

आगरा-ग्वालियर रोड पर दुर्घटना दो दर्शनार्थियों की मौत, 14 घायल

Fri, 07 Jul 2017 09:21 PM IST
रामेश्वर दास , अमर उजाला टीवी/ आगरा

आगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र में ककुआ चौकी के पास शुक्रवार तड़के 3 बजे हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आगरा-ग्वालियर रोड पर हुए इस दुर्घटना में तकरीबन 14 लोग घायल है। एक घायल यात्री ने बताया कि वे सभी करीब 28 लोग गिरिराज जी के दर्शन के लिए जा रहे थे तभी एक ट्रैक्टर ने पीछे से उनकी टाटा 407 को जोरदार टक्कर मार दी थी। मामले की सूचना मिलने पर ककुआ पुलिस मौके पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल हादसे में घायल यात्रियों को आगरा एसएन मेडिकल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें