आगरा में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के दौरे से पहले ही कैंट स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। ये घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन को यार्ड में ले जाया जा रहा था, हालांकि इस घटना से रेलवे ट्रैक प्रभावित नहीं हुआ। मामले की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि रविवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी का आगरा में प्रस्तावित दौरा है।