मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'लाड़ली बहना योजना' चला रही है। 12 जुलाई को इस योजना की 38वीं किस्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी कर दी है। सरकार की तरफ से सीधे बहनों के बैंक खातों में ₹1500 की राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दी गई है। इस सरकारी मदद का असली मकसद हमारी बहनों को सशक्त बनाना है ताकि वे छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर न रहें।