फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank ने बढ़ाया मिनिमम बैलेंस, कितनी लगेगी Penalty |ICICI Bank increases minimum balance requirement

Sun, 10 Aug 2025 05:46 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

भारत के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपने बचत खातों के लिए न्यूनतम मासिक औसत शेष राशि (एमएबी) में बड़ा इजाफा कर इसे 50,000 रुपये कर दिया है। यह बदलाव 1 अगस्त, 2025 से प्रभावी है। यह बदलाव एक अगस्त के बाद खोले गए सभी नए खातों पर लागू होगा। घरेलू बैंकों के बीच न्यूनतम राशि की आवश्यकता की बात करें तो यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है। नए बदलावों के तहत महानगरीय और शहरी शाखाओं के ग्राहकों को न्यूनतम औसत शेष राशि 50,000 रुपये रखनी होगी।

यह वर्तमान के 10,000 रुपये से काफी ज्यादा है। अर्ध-शहरी क्षेत्रों में, न्यूनतम शेष राशि 5,000 रुपये से बढ़कर 25,000 रुपये हो जाएगी। ग्रामीण इलाके के खातों के लिए न्यूनतम मासिक औसत शेष राशि 2,500 रुपये से बढ़कर 10,000 रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें