अमर उजाला टीवी की खास सीरीज "अमर उजाला घराना और परंपरा" में इस बार देखिए मशहूर सूफी, लोक संगीत गायक सतिंदर सरताज की खास प्रस्तुति। इनका पूरा नाम है सतिंदर पाल सिंह। सतिंदर सरताज एक पंजाबी गायक, गीतकार, अभिनेता और कवि है। उन्होंने अपने हिट गीत "साई" के साथ प्रसिद्धि प्राप्त की I इनका जन्म 18 मई 1982 को पंजाब के होशियारपुर के बाजरावा गांव में हुआ। तीन साल की उम्र से गाना शुरू करने वाले सतिंदर ने गवर्नमेंट कॉलेज, होशियारपुर से संगीत में डिग्री हासिल की और संगीत में एम फिल व पीएचडी भी की।