अमर उजाला टीवी की खास सीरीज "अमर उजाला घराना और परंपरा" में इस बार देखिए मशहूर ध्रुपद गायक पंडित उदय कुमार मलिक की खास प्रस्तुति। ध्रुपद एक प्राचीन गायन शैली है और मलिक परिवार 350 वर्ष से ध्रुपद और पखावाज वादन के लिए जाना जाता है। मलिक परिवार दरभंगा घराना का प्रतिनिधित्व करता है। पंडित उदय कुमार मलिक दरभंगा घराने के 18वीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इन्होंने संगीत की शिक्षा अपने पिता पंडित चंद्र कुमार मलिक एवं दादा पदम विभूषण एवं तानसेन सम्मान प्राप्त स्वर्गीय राम चंद्र मलिक से प्राप्त की है।