बरेली के डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंडर 16 गर्ल्स इंटर रीजन स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला बरेली और गोरखपुर के बीच हुआ। बरेली ने 1- 0 से कड़ी टक्कर में गोरखपुर को हराया। गोरखपुर ने 8 गोल मारने की कोशिश की लेकिन एक भी हाथ नहीं लगा। इस हार से दुखी गोरखपुर टीम खूब रोई तो खेल भावना का परिचय देते हुए बरेली की टीम ने उनकी हौसलाफजाई की।