फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर झांसी में होगा ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

झांसी। हॉकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को झांसी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हीरोज क्रीड़ा विकास समिति की ओर से दद्दा ध्यानचंद की कर्मस्थली हीरोज मैदान स्थित समाधि स्थल पर सुबह 10:30 बजे पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसमें नगर के अधिकारी, राजनेता, गणमान्य नागरिक और खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके बाद जीआईसी मैदान पर चल रही ध्यानचंद ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही झांसी नगर के ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह शाम 4:45 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन, अर्जुन अवॉर्डी एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित राजिंदर सिंह होंगे। हीरोज क्रीड़ा विकास समिति के सचिव तुषार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें