फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभमन गिल डेब्यू में रहे फीके, 'महान' बनने वाले कई क्रिकेटरों की शुरुआत ऐसे ही हुई

Thu, 31 Jan 2019 07:57 PM IST
Prabudhh Jain वीडियो डेस्क, अमर उजाला

जिंदगी में जो भी चीज पहली होती है वो यादगार होती है। लेकिन, शायद Shubman Gill, इस मैच को याद रखना न चाहें। New Zealand के खिलाफ चौथा वन-डे टीम इंडिया के साथ-साथ 19 साल के शुभमन गिल के लिए भी खराब रहा। अंडर-19 वर्ल्ड कप का ये हीरो अपने डेब्यू में महज 9 रन के स्कोर पर मैदान से पैवेलियन की ओर लौट गया। वैसे कहा जाता है कि तजुर्बा कोई खराब नहीं होता। क्योंकि हर तजुर्बा आपको कुछ सिखा कर जाता है। शुभमन भी इस मैच और बोल्ट की 440 वोल्ट वाली गेंदबाजी से काफी कुछ सीखेंगे। उन्हें और उनके फैन्स को मायूस होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। 
भारतीय क्रिकेट का इतिहास हमें ये भी सिखाता है कि कई दिग्गजों को पूरे देश ने सिर आंखों पर बिठाया, वो अपने वनडे डेब्यू में कोई खास कमाल नहीं कर सके थे। लेकिन उसके बाद उनकी बैटिंग के लिए नए मुहावरे ढूंढ़े गए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें