फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saina Nehwal Separation: साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप की राहें हुईं जुदा

Mon, 14 Jul 2025 05:38 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल और उनके पति परुपल्ली कश्यप एक दूसरे से अलग हो गए हैं। सायना और पुरुष बैंडमिंटन स्टार कश्यप ने लंबे रिलेशनशिप के बाद 14 दिसंबर 2018 में शादी की थी। अब सात साल बाद दोनों का यह रिश्ता टूट गया है। सायना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दोनों के अलग होने की जानकारी दी है। पति कश्यप से अलग होने की घोषणा करते हुए सायना नेहवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद, परुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है।

सायना ने आगे लिखा कि हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और अच्छी सेहत का चुनाव कर रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए केवल शुभकामनाएं ही चाहती हूं। 35 साल की बैडमिंटन स्टार सायना ने इस कठिन समय के दौरान कश्यप और उनकी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद भी दिया है। अपने खेल को लेकर सितंबर 2024 में एक पॉडकास्ट के दौरान सायना ने कहा था कि मेरे घुटने की स्थिति अच्छी नहीं है। मुझे गठिया है। मेरा कार्टिलेज खराब हो गया है। ऐसे में आठ-नौ घंटे तक खेल से जुड़े रहना बहुत मुश्किल है।

नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। तीन बार ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली नेहवाल ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं थीं। राष्ट्रमंडल खेल 2010 और 2018 की स्वर्ण पदक विजेता सायना के पति परुपल्ली कश्यप भी दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। हरियाणा की रहने वाली सायना ने अपने करियर की शुरुआत में 2008 में BWF विश्व जूनियर चैंपियनशिप जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया था। 2009 में, साइना BWF सुपर सीरीज प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। खेल जगत में सायना के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए 2009 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार और 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें